कोरिया की प्रथम महिला के स्‍वागत में ‘सरकार’

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन इन दिनों खास इंतजाम में लगा हुआ है, और हो भी क्यों न आखिर रिपब्लिक ऑफ कोरिया की प्रथम महिला किम (Kim) जुंग सुक तीन दिन के लिए मेहमान जो रहेंगी। मेहमाननवाजी में तो नवाबों के शहर लखनऊ वासियों का कोई सानी नहीं है और अगर बात दूर देश के मेहमान की जाये तो कहना ही क्या है।

इसके चलते पूरा प्रशासन उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया है। किम जुंग सुक लखनऊ में रुकने के अलावा अयोध्या में सरयू नदी के तट पर होने जा रहे दीपोत्सव में भी शामिल होंगी।

सीएम कैबिनेट के साथ करेंगी डिनर

किम जुंग 5 नवंबर को शाम 5:35 बजे अमौसी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगी। यहां से सीधे होटल चली जाएंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ रात्रि भोजन करेंगी।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कई बैठकें की हैं

6 नवम्बर को दिन में 12:30 बजे किम अयोध्या के लिए रवाना होंगी। वहां शाम को सरयू तट पर दीपोत्सव देखने के बाद वापस लखनऊ शाम 7 बजे चलेंगी। यहां वह रात 9:30 बजे पहुंचेंगी। 7 नवंबर को सुबह 9 बजे एयरपोर्ट के वीआईपी हैंगर जायेंगी। विशेष विमान से सबेरे 9.10 बजे ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कई बैठकें की हैं। साथ ही लखनऊ से अयोध्या तक कई एडीएम, मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।

पिछली बार की तरह इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार इसकी तैयारी अवध विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीपोत्सव को वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब नहीं मिल पाया था, लेकिन इस बार राम की पैड़ी पर तीन लाख दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की पूरी तैयारी है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की टीम जल्द अयोध्या भी पहुंचने वाली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More