राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

0

लोकसभा ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को जानकारी दी कि आज सदन के उप नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। उन्होंने रक्षा मंत्री को सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।

बिरला ने कहा कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद, उत्तर प्रदेश विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रहे हैं। राजनाथ सिंह इस अवसर पर सदन में उपस्थित थे। उन्होंने खड़े होकर हाथ जोड़कर सदन की बधाई को स्वीकार किया।

पीएम मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुभकामनायें दी है। उन्होंने लिखा, ‘विनम्र, कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेना को लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्तवपूर्ण योगदान है। राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।’

यह भी पढ़ें: PM मोदी का निर्देश, गांधी जयंती से पटेल जयंती तक पदयात्रा निकालें सासंद

यह भी पढ़ें: इमरान खान ने मानी भारत की बात, पीएम मोदी के लिए खोला आसमान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More