CWC में नामंजूर हुआ राहुल गांधी का इस्तीफा, हार के कारणों पर मंथन जारी

0

लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई।

मिली रही जानकारी के अनुसार इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों की मानें तो उनके इस्तीफे को CWC ने नामंज़ूर कर दिया है।

बैठक के बारे में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि CWC की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है।

इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

यह भी पढ़ें: 303 सीटों के साथ BJP बनी प्रचंड बहुमत पाने वाली पार्टी, कांग्रेस को भारी नुकसान

यह भी पढ़ें: नहीं चला प्रियंका गांधी का जादू, बेअसर साबित हुए सियासी आगाज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More