सचिन पायलट : 2019 में राहुल ही बनेंगे मोदी की काट!

0

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एकमात्र व्यक्ति हैं जो 2019 में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकते हैं और सरकार की विफलताओं पर उनके हमलों से विपक्ष में नई जान आ रही है। कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रमुख ने कहा कि भाजपा सवालों के जवाब देने से भाग रही है, लेकिन राहुल गांधी उसे जवाबदेह बनने के लिए विवश कर रहे हैं।

विपक्षी ताकतों को ऊर्जा तथा विश्वास मिल रहा है

कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व का सोनिया गांधी ने भी समर्थन मिला। सोनिया ने आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी उनके भी नेता हैं। सोनिया ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल के साथ काम करें। पायलट ने पीटीआई से कहा, ‘‘श्री गांधी भाजपा नेतृत्व पर उसकी सभी विफलताओं को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं और इससे विपक्षी ताकतों को ऊर्जा तथा विश्वास मिल रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘वह (राहुल) एकमात्र व्यक्ति हैं जो 2019 में मोदी का मुकाबला करने और भाजपा की सत्ता में वापसी के रास्ते में एक बड़ी चुनौती देने जा रहे हैं।’’ हाल में राजस्थान में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

also read : शिवराज सरकार हुई हाईटेक, मंत्री करेंगे डिजिटल साइन

पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जिस आक्रामक ढंग से भाजपा की विफलताओं को लेकर उस पर हमले कर रहे हैं, उसने कई भाजपा विरोधी शक्तियों को आकर्षित किया है और उससे विपक्षी ताकतों में नई जान आ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से भाजपा द्वारा किए गए वायदों पर उससे सवाल कर रहे हैं, उससे वह घबरा रही है।चालीस वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘सीख और आत्मगत भाषण देना आसान है, लेकिन जब आपसे विगत प्रदर्शन पर, डेटा पर, वायदों पर सवाल पूछे जाते हैं तो तब भाजपा घबरा जाती है। ठीक यही करने में श्री गांधी सफल रहे हैं।’

भाजपा विरोधी सभी शक्तियां एकजुट हो जाएंगी

’ यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी 2019 में राजग के खिलाफ किसी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं, पायलट ने कहा, ‘‘मैं इस पर इतना ही कहूंगा कि राष्ट्रीय स्तर पर केवल एक ही पार्टी भाजपा को चुनौती दे सकती है और वह है कांग्रेस पार्टी तथा अब जब भी लोकसभा के चुनाव होंगे, राहुल गांधी के नेतृत्व में यह भाजपा का मुकाबला करने को पूरी तरह तैयार है।’’पायलट ने कहा कि सही समय आने पर भाजपा विरोधी सभी शक्तियां एकजुट हो जाएंगी। राजस्थान उपचुनावों में जीत के बारे में पायलट ने कहा कि नुकसान भाजपा को चिंतित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि दो महीने बाद हम कर्नाटक भी जीत जाएंगे।’’ कांग्रेस ने पिछले हफ्ते अलवर और अजमेर लोकसभा सीट तथा महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट एक बड़े अंतर से भाजपा से छीन ली थी।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More