इंसान की हर इच्छा पूरी करने के लिए उकसाता है ये कुंआ !

0

आज हम आपको एक ऐसे कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका रहस्य आज भी बरकरार है। उसका रहस्य आजतक कोई सुलझा नहीं पाया और लगता है कि आने वाले समय में शायद ही यह रहस्य सुलझ पाए।

दरअसल, सालों से एक कुंआ ऐसा जो कि आज भी रहस्य बना हुआ हैं। ये कुंआ इंसान की हर इच्छा पूरी करने के लिए उकसाता है। पुर्तगाल के सिन्तारा के पास एक ऐसा ही विशिंग कुआं स्थित है जो ना सिर्फ लोगों की इच्छा पूरी करता है बल्कि उस कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी भी अपने आप में एक रहस्य ही बनी हुई है। क्यूंटा डा रिगालेरिया जोकि यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट के पास यह रहस्यमय कुंआ स्थित है।

Also read: इस शेर के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

आमतौर पर कुओं का प्रयोग पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था लेकिन शायद यह दुनिया का ऐसा अनोखा कुआं है जिसकी स्थापना धार्मिक दीक्षा संस्कारों के उद्देश्य से की गई थी। जोकि अपने आप में एक रहस्यमय कथा है। इस कुएं की खासियत यही है कि इसके अंदर से रोशनी नजर आती है, जोकि सामान्यतौर पर मुमकिन नहीं हो सकती। कुएं में रोशनी की कोई खास व्यवस्था नहीं है फिर भी इसके अंदर से रोशनी नजर आती है। यहां आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग इसके अंदर से निकलने वाली रोशनी को लेकर ज्यादा रोमांचित रहते हैं।

इस कुएं के बारे में बताया जाता है कि जितना ज्यादा आप जमीन के अंदर जाएंगे उतना ही ज्यादा कुआं संकरा होता जाता है। पहली नजर में आपको यह कुआं उलटे टॉवर जैसा नजर आएगा। शायद यहीं वजह है कि आज तक इस कुएं को लेकर रहस्य बना हुआ है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More