ये शख्स प्रियंका के लिए हैं चट्टान की तरह…

0

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए दिल जीत लेने वाला संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां ‘बिल्कुल चट्टान’ की तरह हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां। आप पूरी तरह मेरे लिए चट्टान की तरह हैं। मुझे ईमानदारी और मूल्यों के पाठ पढ़ाने के लिए आपको धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार।”

प्रियंका ने अपनी मां मधु के साथ कंपनी पर्पल पेब्बल पिक्चर्स के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसित मराठी हास्य फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया। प्रियंका इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं।

Also read : अभिनेत्री दिशा ने इस फिल्म निर्माता को बताया अपना गुरु

यह सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित है। इसमें उन्होंने विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई है। ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 1990 के इसी नाम के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More