सोनभद्र नरसंहार : प्रियंका का धरना समाप्त, किया ये बड़ा ऐलान

सोनभद्र के लेकर सियासत उस वक्त गर्मा गई जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात करने की जिद पर अड़ गई। प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया कि वो नरसंहार ​पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं लौटेंगी।

24 घंटे के घमासान के बाद सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित ​परिजन प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने केवल दो ही लोगों को प्रियंका गांधी से मिलने की इजाजत दी।

मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैं सोनभद्र ​पीड़ितों से मिल चुकी हूं। मेरा मकसद पूरा हुआ। मैं अभी भी हिरासत में हूं। आगे देखते है क्या होता है।’

प्रियंका ने किया बड़ा ऐलान-

इसके साथ ही प्रियंका ने घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

​इस दौरान प्रियंका ने कहा कि पूरी योजना से ग्रामीणों पर गोलियां चलाई गईं है। पीड़ितों की सुरक्षा जरूरी है। आगे उन्होंने कहा कि ​पीड़ितों पर राजनी​ति नहीं होनी चाहिए। उन्हें उनकी जमीन वापस मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 24 घंटे की मशकक्त के बाद सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिली सकीं प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें: सोनभद्र हिंसा : राजनीतिक पार्टियों के लिए मिर्जापुर सीमा ​सील

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)