प्रियंका की पॉलिटिकल एंट्री पर बोले मनोज सिन्हा – कोई खास असर नहीं पड़ा

0

यूपी पूर्वांचल की हाई प्रोफाइल सीट गाजीपुर के बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिन्हा का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। अगर प्रियंका लगातार काम करती रहती हैं तो 2024 में कांग्रेस चुनावी लड़ाई में आ सकती है।

एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से कांग्रेस वोट कटवा ​की स्थिति में है और ये बाद खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मान चुकीं हैं।

कांग्रेस की ‘न्याय’ दिग्भ्रमित-

केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहती है तो गरीब किसान का ध्यान नहीं रखती। उन्होंने कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना को दिग्भ्रमित करने वाली योजना करार दिया।

बता दें कि इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में मनोज सिन्हा तीन बार संसद पहुंच चुके हैं। इस बार गठबंधन की ओर ये यहां पूर्व सांसद अफजाल अंसारी मैदान में हैं। बीएसपी प्रत्याशी अफजाल अंसारी इस सीट से 2004 में सांसद रहे चुकें हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव चाहतें हैं देश को मिले नया PM, सुझाया इनका नाम

यह भी पढ़ें: प्रियंका ने माना, कांग्रेस ‘वोट कटवा’ पार्टी है : BJP

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More