प्रियंका ने माना, कांग्रेस ‘वोट कटवा’ पार्टी है : BJP

0

भाजपा का वोट काटने वाली प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर भगवा पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ ‘वोट कटवा’ पार्टी है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के वोट काटेगी जिससे उत्तर प्रदेश में महागठबंधन (सपा-बसपा-रालोद) को लाभ होगा।

भाजपा ने कहा कि इस टिप्पणी से साफ लग रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भाजपा का वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है।

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के बारे में यह भी भ्रम है कि वह महागठबंधन का हिस्सा है या नहीं।

क्या कहा था प्रियंका ने?-

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को लेकर प्रियंका ने कहा था कि यहां कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर है।

उन्होंने कहा कि हर सीट जीतने के लिए नहीं होती है। हारने वाली सीटों पर वोट काटन वाले कैंडिडेट्स को उतारा गया है ताकि बीजेपी के वोट काटे जा सकें।

यह भी पढ़ें: अमेठी से कानपुर तक आज बजेगा प्रियंका गांधी का डंका, ये होगा ख़ास

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का सवाल – भाजपा को प्रचार के लिए कौन दे रहा है इतना पैसा?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More