UP : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रियंका ने लिखा CM को खत, कहा- जनता परेशान है…

0

उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है।

प्रियंका गांधी का कहना है कि सूबे में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। खत में प्रियंका ने सीएम योगी से कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की अपील की गई है।

अपने खत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं आपके (सीएम योगी आदित्यनाथ) संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान खींचना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई है।

गाजियाबाद के लापता व्यापारी का भी किया जिक्र-

letter

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा, ‘गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं। परिवार की आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस एक्शन नहीं हो रहा है।’ आगे लिखा, ‘दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था। वे बहुत चिंतित और परेशान हैं।’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा, ‘कृपया आप उनकी मदद करें और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें। यूपी में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करें।’

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र; बोलीं- भयावह है स्थिति, छोड़ें ‘नो टेस्ट नो कोरोना’ की नीति

यह भी पढ़ें: PCS अफसर आत्महत्या मामला: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, प्रियंका ने की निष्पक्ष जांच की मांग

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More