हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई, बोले- सभी के प्रयासों से वैश्विक मंच पर पहचान बना रही हिंदी

Narendra Modi (1)

देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के हिंदी भाषी लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को हिन्दी दिवस की बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी को सक्षम और समर्थ बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों बधाई। हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।”

इसके अलावा अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘ भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना व राष्ट्रीय एकता का मूल आधार होने के साथ-साथ प्राचीन सभ्‍यता व आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। मोदी जी के नेतृत्व में हम हिंदी व सभी भारतीय भाषाओं के समांतर विकास के लिए निरंतर कटिबद्ध है। ”

आधिकारिक भाषा हिंदी:

बता दें कि दुनिया भर के हिंदी भाषी लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है। 14 सितंबर के दिन देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। 14 सितंबर 1949 को व्यौहार राजेंद्र सिम्हा के 50वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया और इसके बाद प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई। भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी 1950 को यह निर्णय लागू किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: क्रूर तालिबान का दिलेरी से सामना कर रहीं महिलाएं, बोलीं- नहीं करने देंगे अपनी संस्कृति पर कब्ज़ा

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)