मैं अमीर आदमी हूं, गांधी या मंडेला नहीं: सऊदी प्रिंस

0

सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का नाम दुनिया के शाही रईसों में आता है। सीबीएस को दिए अपने इंटरव्यू में प्रिंस ने अपनी अमीरी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बहुत दौलतमंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं। मैं गरीब शख्स भी नहीं हूं। बता दें कि सऊदी के प्रिंस फ्रेंच शैटो के मालिक हैं और इसे दुनिया का सबसे महंगा घर है।

मैं गांधी या मंडेला भी नहीं हूं

सऊदी राजकुमार ने कहा कि उनका दौलतमंद होना एक निजी बात है और इसका देश की राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अपने निजी खर्चों और संपत्ति की बात करूं तो मैं एक अमीर आदमी हूं। मैं संपत्ति के आधार पर गरीब नहीं हूं। मैं गांधी या मंडेला भी नहीं हूं।’ सऊदी में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रिंस देश में बड़े सामाजिक बदलाव की कोशिश के लिए चर्चित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी आय का एक हिस्सा चैरिटी पर खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी आय का 51 प्रतिशत लोगों पर और 49 प्रतिशत खुद पर खर्च करते हैं।

also read :  JNU : हंगामे के बाद, यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर पर FIR दर्ज

मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को यूएस राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात में दोनों देशों के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले ईरान को लेकर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि सलमान यूएस राष्ट्रपति के सामने अपने देश में किए गए सामाजिक बदलावों और अपनी विदेश नीति का जिक्र कर सकते हैं। कट्टर माने जानेवाले सऊदी के समाज में प्रिंस बदलाव की कई कोशिश कर रहे हैं।

सामाजिक जीवन में भागीदारी को बढ़ावा दिया

उन्होंने अपने देश में होनेवाले सामाजिक बदलावों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक इंसान के तौर पर मैं मानता हूं कि पुरुष और महिलाओं में कोई फर्क नहीं है। उन्हें बराबर सम्मान और बराबर अधिकार मिलना चाहिए। सलमान ने गद्दी संभालते ही महिलाओं के परिधानों पर लगे प्रतिबंधों पर छूट दी और सामाजिक जीवन में भागीदारी को बढ़ावा दिया।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More