राजनाथ सिंह को चुनौती देंगी पूनम सिन्हा, सपा प्रमुख ने किया ऐलान

0

मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने वाली पूनम सिन्हा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी। इसकी घोषणा बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की।

इसकी घोषणा करते हुए प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और लखनऊ में कहा ये जाता है कि शुरुआत कभी प्रत्याशी से ही हुई थी और सबसे पहली सांसद महिला ही रही हैं। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन है उसे भी जानते हैं कि सपा, बसपा और आरएलडी ने हमेशा से कहा है कि हमारा गठबंधन सक्षम है बीजेपी को रोकने के लिए।

पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी पर क्या बोले राजनाथ सिंह-

लखनऊ से महागठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, ‘हां, किसी को तो लड़ना चाहिए, लोकतंत्र की यह खूबसूरती है. हम यह चुनाव पूरी गरिमा, तहजीब से लड़ेंगे. जो लखनऊ की बड़ी धरोहर है हम उसे कायम रखेंगे।’

कांग्रेस नहीं उतारेगी कोई प्रत्याशी-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पत्नी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन से सपा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस इस सीट से अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। ऐसे में पूनम सिन्हा का ​सीधा मुकाबला गृह मंत्री राजनाथ सिंह से होना है।

कांग्रेस ने लखनऊ लोकसभा सीट से पूनम सिन्हा को चुनाव में समर्थन देगी। कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करने के बाद यह साफ़ हो गया है कि लखनऊ लोकसभा सीट पर मुकबला राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच ही होगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम देंगी राजनाथ सिंह को चुनौती

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी में शामिल हुई पूनम सिन्हा, डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More