ये है पुलिस प्रशासन की बद्सूरत तस्वीर…

0

प्रदर्शन (activists ) कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ पुलिस प्रशासन की बर्बरता की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आय़ी हैं। हद तो तब हो गयी जब प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने बाल पकड़ पकड़ कर हटाने लगे। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की गर्दन पकड़ के भी घसीटना शुरु कर दिया।अपने बल के नशे में चूर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सारी हदें पार कर दी।

also read : ये क्या कह गये शिवराज..अमेरिका की सड़कों से बेहतर हैं एमपी की सड़कें

पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को जमकर लाठियां भांजी

किसी महिला के बाल तो किसी की गर्दन पकड़ कर खदेड़ना डाला। इस दौरान उन्होंने महिला सिपाही को भी बुलाना जरुरी नहीं समझा। जबकि महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थी। आपको बता दें कि अपनी सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को जमकर लाठियां भांजी।

ALSO READ : BIG NEWS : ‘विकास’ के बाद ‘मामा’ पागल हुआ : कांग्रेस

घायल महिलाओं को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती

इस दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घायल हो गयी। घायल महिलाओं को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गीता विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं हैं। आपको बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बीते दो दिनो से जीपीओ पर जमी हुई थी। इस दौरान वे विधानभवन की ओर कूच करने के प्रयास में थी।

ALSO READ : BIG NEWS : घायल आंगनबाड़ी कर्मियों से मिले राजबब्बर

महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयी थी

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरी तरह से सड़क जाम कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को जीपीओ बापू प्रतिमा की ओर खदेड़ दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसानी शुरु कर दी। जिसमें कई महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयी थी।

also read : BIG NEWS : यहां बदमाशों के खौफ से कांपती हैं पुलिस

साथ ही 18 हजार मानदेय दिये जाने सहित 16 सूत्रीय मांगें शमिल हैं

कई महिलाओं के सर फूट गये हाथ और पैर में गम्भीर चोटें आयी हैं। इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हौसले आडिग रहे वे देर शाम तक बापू प्रतिमा पर जमी रहीं।आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों की मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने और जिस प्रकार बिहार सरकार खातों में वेतन देती हैं उसी प्रकार आंगनबांड़ी कार्यकत्रियों को भी वेतन दिये जाने की मांग की। साथ ही 18 हजार मानदेय दिये जाने सहित 16 सूत्रीय मांगें शमिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More