अवध और पूर्वांचल को साधने भगवान राम की शरण में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या जिले में चुनावी रैली करेंगे। वह यहां करीब एक घंटा बिताएंगे। वह लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद, अंबेडकरनगर और कौशांबी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे।

भगवान राम की नगरी अयोध्या पिछले 3 दशक से देश की सियासत का केंद्र रही है। ऐसे में पीएम मोदी अवध और पूर्वांचल को साधने के लिए बुधवार भगवान राम की नगरी अयोध्या की रणभूमि में उतर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली अयोध्या जिले के मया बाजार में होगी। यह रैली स्थल रामजन्म भूमि से सिर्फ 24 किलोमीटर की दूरी पर है।

वह लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद, अंबेडकरनगर और कौशांबी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। भाजपा नरेंद्र मोदी की इस रैली के माध्यम से पांचवें और छठे चरण की यूपी लोकसभा सीटों को अपने पाले में करने की जुगत में है।

2014 जैसे नतीजे दोहराने की रणनीति-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की गठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस के प्रियंका गांधी कार्ड से बने राजनीतिक समीकरण को तोड़ने और पूर्वांचल के सियासी माहौल को एक बार फिर मोदीमय कर भाजपा के लिए 2014 जैसे नतीजे दोहराने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पांचवें चरण की वोटिंग से पहले नरेंद्र मोदी की अयोध्या कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम का यह दौरा अयोध्या के आस-पास की सीटों पर सियासी फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ऐन मौके पर महागठबंधन ने बदला प्रत्याशी, अब पीएम मोदी को टक्कर देंगे तेज बहादुर

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का दावा, मेरे डर से रुकीं आतंकवाद की घटनाएं

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

वाराणसी: 26 मार्च को सीएम दौरा, 194 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे...

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

IPL कमेंट्री में फिसली हरभजन की ज़ुबान, जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी से विवाद

IPL 2025 के एक मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

Topics

वाराणसी: 26 मार्च को सीएम दौरा, 194 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे...

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

Related Articles

Popular Categories