पीएम मोदी ने तुड़वा दी शादी…आखिर क्या है मामला

0

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। एक दिन बाद दुल्हन को विदा होकर पिया के घर जाना था, लेकिन अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Modi) का जिक्र हुआ और दोनों शादी के बंधन में बंधने से पहले ही अलग हो गए। शादी के आड़े दोनों की विचारधारा आ गई।

मामला कानुपर का है, जहां एक बिजनेसमैन लड़के की शादी एक सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से होने वाली थी। दोनों के बीच शादी की तैयारियों को एक मंदिर में मुलाकात हुई। अचानक बातों ही बातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर दूल्हे-दुल्हन के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि शादी से एक दिन पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

जब शुरू हो गई तीखी बहस

सूत्रों के मुताबिक दोनों परिवार शादी की तैयारियों में मशगूल थे। दूल्हा-दुल्हन भी एक दूसरे को खासे पसंद थे। लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीति पर दोनों के बीच चर्चा होने लगी।

also read :  आज मोदी के ‘काशी’ में मैक्रों करेंगे नौकाविहार

लड़की का कहना था कि पीएम मोदी के कारण देश की आर्थिक स्थिति खराब है, वहीं लड़का मोदी के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। नतीजन दोनों के बीच शुरू हुई चर्चा गरमा-गरम बहस में बदल गई।

दुल्हन ने कहा- नहीं करनी शादी

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि वह शादी के लिए अपने विचार नहीं बदल सकती, वहीं लड़का भी मोदी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनना चाहता था। लड़की के शादी के ऐलान के बाद दोनों परिवारों ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आखिर तक दोनों ही शादी न करने की बात पर अड़े रहे। नतीजन शादी टूट गई।

पत्रिका

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More