नेपाल के इस मंदिर के पास सफेद कपड़ों में घूमते हैं लोग, भारत के लिए खास है ये जगह

0

धार्मिक जगह हमेशा ही सकारात्मक ऊर्जाओं से भरी होती हैं। कहते हैं धार्मिक जगहों पर जाने से नकारात्मकता खुद ही दूर हो जाती है। लेकिन कभी भारत के पड़ोसी देश नेपाल के धार्मिक स्थल सूर्यास्त के बाद बेहद ही डरावने बन जाते हैं। डर भी इतना कि लोग इन मंदिरों के पास भी जाने से कांपते हैं। नेपाल में आर्य घाट और देवी घाट को लेकर कई किस्से-कहानियां सुनने को मिलते हैं। नेपाल के लोग बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद यहां लोग आधी रात में सफेद कपड़े में घूमने लगते हैं। यही वजह है सूरज ढलते ही यहां लोग जाने से भी डरते हैं। अगर आप नेपाल के इन डरानी जगहों से अनजान हैं, तो चलिए नेपाल की इन डरावनी जगहों से आपको  रूबरू कराते हैं।

सूर्य ढलने के बाद लगने लगता है डर

नेपाल भले ही एक छोटा-सा देश है, मगर यहां रहस्यमयी किस्से भरे पड़े हैं। यहां स्थित पशुपतिनाथ मंदिर काफी प्रचलित है। यह मंदिर भारत के लिए भी खास धार्मिक स्थल है। लाखों हिंदू यहां भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। मगर पशुपतिनाथ मंदिर के पास बने आर्य घाट को लेकर कुछ रहस्यमी और डरावनी बातें भी सुनने को मिलती हैं। सूर्यास्त के बाद यहां लोग आना बंद कर देते हैं। कहा जाता है कि यहां सूर्य ढलने के बाद सब गतिविधियां बंद कर दी जाती है। रात के अंधेरे में यहां एक अलग ही दुनिया बसती है।

रात को आर्य घाट पर घूमते हैं मुर्दें

नेपाल में डरावनी जगहों में आर्य घाट का नाम सबसे पहले आता है। आर्य घाट पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित है। दिन भर तो यहां  लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं और घाट पर स्नान करते हैं। वहीं जब अंधेरा होता है तो लोग आसपास भी आने से डरते हैं। इस घाट के पास रोजाना लाखों लोग शव जलाने के लिए आते हैं। दर्जनों से ज्यादा लोग अपने परिवार का दाह-संस्कार करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि मुर्दाघाट होने के चलते है यहां रात को भूत-प्रेतों का वास होता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां आधी रात में लोगों के बात करने की आवाजें और चीखने की आवाजें आती हैं। ये घाट सूरज के ढलते ही खौफनाक मंजर में बदल जाता है। हर तरफ सन्नाटा होने की वजह से ये जगह और भी ज्यादा डरावनी लगती है। आर्यघाट को लेकर कहते हैं यहां घाट के आसपास सफेद कपड़ों में कुछ लोग घूमते हैं।

Also Read : सावन के चौथे सोमवार पर काशी में भागीरथी रूप में भूत भावन भक्तों को दे रहें दर्शन

देवी घाट है पवित्र धार्मिक स्थल

नेपाल की दूसरी डरावनी जगहों में देवी घाट का नाम आता है। देवी घाट चितवन में स्थित है। पशुपतिनाथ मंदिर मंदिर की तरह ही देवी घाट भी हिन्दुओं की आस्था के केंद्र में आता है। देवी घाट नेपाल और भारत के लिए पवित्र धार्मिक केंद्र है। यहां भी हर साल लाखों में लोग घूमने के लिए आते हैं।

देवी घाट पर रात में नाचती हैं महिलाएं

देवी घाट को लेकर लोगों के पास कई मत हैं। लोग बताते हैं कि साल 2009 में इस घाट पर एक व्यक्ति की खोपड़ी मिली थी। तब से यह स्थान भूतिया स्थानों की लिस्ट में गिना जाता है। इसके अलावा भी यह स्थान नकारात्मक ऊर्जाओं से भरा है। कुछ लोगों ने यहां पर आधी रात को महिलाओं को नाचते देखा है। लोग बताते हैं कि यहां जह महिलाएं नाचती हैं तो आसपास आग भी जलने लगती है। इसी के चलते रात को यह स्थान काफी डरावना हो जाता है।

दोनों ही घाटों पर रोजाना आते हैं लोग

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों ही घाट पर रोजाना लोग हजारों की संख्या में पर्यटन के लिए आते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए ये दोनों ही घाट पर्यटकों की पहली पसंद हैं। दोनों ही घाटों के पास विश्व के प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। पशुपतिनाथ मंदिर की महत्वता कहां नहीं है, फिर भी इन घाटों पर कई लोग दाह-संस्कार करने के लिए आते हैं। रात को दोनों ही जगहे डरावनी होने के बाद भी लोग दिन में यहां खूब चौकसी करते हैं। मगर जैसे ही सूरज डूबता है और अंधेरा छाने लगता है, तो यहां का मंजर भी बदल जाता है। शाम ढलते ही ये जगह डरावनी बन जाती है।

Also Read : ज्ञानवापी में जलाभिषेक करने से रोका तो किन्नर अखाड़ा की मंडलेश्वर ने खुद का कर लिया जलाभिषेक

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More