इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद

पपीता आसानी से मिलने वाला फल है, जिसमें मिनरल्स, विटामिन c, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्र में पाया जाता है।

0

पपीता आसानी से मिलने वाला फल है, जिसमें मिनरल्स, विटामिन c, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पपीता के सेवन से शरीर की तमाम बिमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। हर दिन पपीता खाने से कैंसर, ब्लड प्रेसर, डायबिटीज के साथ ही दिल की बिमारियों से निजात पाया जा सकता है। वही कब्ज के समस्या से पीड़ित लोगों के लिए पपीता रामबाण के समान है। पपीता तमाम लोगों के लिए फायदेमंद होने के साथ कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को पपीता सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

अनियमित दिल की धड़कन वाले लोग:

पपीता खाने से दिल से जुड़ी बिमारियों से निजात पाया जा सकता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति पहले से ही अनियमित दिल की समस्या से पीड़ित हो, तो ऐसे व्यक्ति को पपीता नुकसान पहुंचा सकता है। पपीते में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड पाया जाता है। यह अनियमित दिल की धड़कन वाले लोगों के लिए समस्या बढ़ा सकता है।

गर्भवती महिलाएं:

पपीते में पाए जाने वाला लेटेक्स और पैपीन गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, इससे गर्भाशय में संकुचन हो सकता है। साथ ही यह भ्रूण को सहारा देने वाली झिल्ली को भी कमजोर कर सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पपीता के सेवन से बचना चाहिए।

किडनी स्टोन वाले:

पपीते में विटामिन c काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। यह पथरी के आकार को भी बढ़ा सकता है, जिससे मूत्र के माध्यम से इसे पार करना बहुत अधिक कठिन हो जाता है।

एलर्जी से पीड़ित लोग:

पपीते में पाए जाने वाले चिटिनासेस एंजाइम के वजह से लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों के बॉडी में क्रॉस-रिएक्शन बनता है, जिसकी वजह से सांस लेने में कठिनाई, छींक और खांसी जैसी समस्या बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए लेटेक्स एलर्जी से ग्रसित लोगों को पपीते के सेवन से बचना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: ऐसे सुपरफूड जो महिलाओं के लिए हैं बेहद जरूरी, डाइट में जरूर करें शामिल

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More