ऐसे सुपरफूड जो महिलाओं के लिए हैं बेहद जरूरी, डाइट में जरूर करें शामिल

आज-कल कि भागादौड़ भरे लाइफ में सभी लोगों को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में महिला हो या पुरुष दोनों को खाने में हेल्दी चीजे शामिल करनी चाहिए जो पोषण देती हैं।

0

आज-कल कि भागादौड़ भरे लाइफ में सभी लोगों को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में महिला हो या पुरुष दोनों को खाने में हेल्दी चीजे शामिल करनी चाहिए जो पोषण देती हैं। वही महिलाओं की बात करें तो उनके शरीर के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी होता है। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसी स्थितियों से गुजरना होता है। जिसके दौरान उनके बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं इसलिए महिलाएं अपने खाने में इन चीजों का शामिल करें….

बेरिज:

बेरीज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और सीजन में  खूब स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी का सेवन करें। इनमें एंटी-कैंसर पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसको खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। वहीं महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भी बेरीज खाने की सलाह दी जाती है।

टमाटर:

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए टमाटर को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसके सेवन से स्किन अच्छा रहती है। टमाटर में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, इसमें मौजूद लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।

संतरे का जूस और दूध:

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी ज्यादा पाई जाती है। संतरे का जूस और दूध मल्टीपल स्केलेरोसिस, ब्रेस्ट और ओवरी के ट्यूमर के खतरे को कम करता है। महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट मिल्क और संतरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। इन सब पौष्टिक आहार को अपने डाइट में शामिल करने से बॉडी को विटामिन D भी मिलता है और कैल्शियम की कमी भी नहीं होती है।

दहीं:

रिसर्च के मुताबिक, दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए महिलाओं को अपने डाइट में दही यानी लो फैट योगर्ट जरूर शामिल करना चाहिए। दही खाने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

एवोकाडो:

महिलाओं के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद है। ये एक बहुत ही पौष्टिक फल है,  इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट पाया जाता है। एवोकाडो में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एवोकाडो खाने से से हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More