Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है।

0

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं। इस बीच बात करते हैं बस्ती जिले के महादेवा विधानसभा (Mahadewa Assembly) सीट की, माना जाता है कि जिस दल का प्रत्यासी इस सीट पर विजय हासिल करता है उसकी सराकर सूबे में बनती है।

महादेवा विधानसभा सीट:

महादेवा विधानसभा को पहले नगर पूरब विधानसभा के नाम से जाना जाता था। इस सीट पर प्रत्येक पार्टी अपने बेहतर उम्मीदवार को उतारती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस को भी नेतृत्व मिला है। 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी से रवि कुमार को यहां से जीत हासिल हुई थी। रवि कुमार सोनकर को 82429 मत प्राप्त हुए थे। वही दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के दूधराम रहे थे, जिनको 56545 मत प्राप्त हुए थे।

जातीय समीकरण:

माहादेवा विधानसभा में कुल 3,42,918 मतदाता हैं। जिनमें 81101 दलित, 43717 ब्राह्मण, 39408 कुर्मी, 33314 मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है।

जो जीता उसकी बनी सरकार:

ऐसा माना जाता है कि बस्ती के महादेवा विधानसभा सीट पर जिस पार्टी का प्रत्यासी जीतता है, सूबे में उसकी सरकार बनती है।

वर्ष
विधायक
पार्टी
यूपी में सरकार/मुख्यमंत्री

1980

राम अवध प्रसाद

कांग्रेस

प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनी

1985

रामजियावन

कांग्रेस

प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनी

1989

रामकरन आर्यजनता दल

मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने

1991

वेद प्रकाशबीजेपी

प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार बनी

1993

रामकरन आर्यसपा

प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सत्ता संभाली

1996

वेद प्रकाशBSP

मायावती मुख्यमंत्री बनीं

2002

रामकरन आर्यासपा

प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सत्ता संभाली

2007

दूध रामBSP

प्रदेश में BSP की सरकार बनी

2012

रामकरन आर्यसपा

अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने

2017

रवि कुमार सोनकरबीजेपी

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, बोलीं- सत्ता में आए तो महिलाओं को मुफ्त में देंगे रसोई गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More