पाकिस्तानी गोलीबारी में एक सैंनिक व महिला की मौंत

0

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से  उकसावे के बाद की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक वहा पर महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बालाकोट इलाके में शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में ‘रुकैया बीबी’ की मौत हो गई।

read more :   30 बच्चों की मौत की खबरें भ्रामक हैं : प्रदेश सरकार

पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब  

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5.30 बजे भारी गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद मेंढर सेक्टर में सुबह 6.45 बजे तक गोलीबारी बंद हो गई।हालाकि इसमे एक महिला की मौंत हो गई ।

उकसावे के बाद दिया करारा जवाब

मेहता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद कृष्णा घाटी में शाम 5.0 बजे के करीब फिर से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की, जिसका भारत ने प्रभावी और दमदार जवाब दिया।”
उन्होंने बताया कि शाम में हुई गोलीबारी में नायक सुबेदार जगराम सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

read more :  गैरहाजिर सांसदो की पीएम ने लगाई क्लास

42 वर्षीय तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तरसाना गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
मेहता ने कहा, “गोलीबारी में शहीद हुए जूनियर कमिशंड ऑफिसर तोमर बहादुर और ईमादार सैनिक थे। देश हमेशा उनकी शहादत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनका ऋणी रहेगा।”
कृष्णा सेक्टर में ही पाकिस्तानी गोलीबारी में एक और भारतीय जवान के घायल होने की सूचना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More