Oscar Awards 2022: जानिए भारत की कौन सी फिल्म हुई ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट!

हर साल भारत की कई हिंदी फ़िल्में ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होती है। यह भारत के लिए और फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।

0

हर साल भारत की कई हिंदी फ़िल्में ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होती है। यह भारत के लिए और फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। इस साल ऑस्कर 2022 के नॉमिनेशन्स की लिस्ट आ चुकी है और इस बार भारत से एक डॉक्यूमेंट्री मूवी को ऑस्कर में शामिल किया गया है। इस नॉमिनेशन्स का फ़िल्मी सितारे बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। वही एक डॉक्यूमेंट्री मूवी का ऑस्कर के लिए सेलेक्ट होना गर्व की बात है। भारत के साथ ही फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की डॉक्यूमेंट्री मूवी हुई नॉमिनेट:

भारत की डॉक्यूमेंट्री मूवी ‘राइटिंग विथ फायर’ को 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की आखिरी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हुई है। बगता दें कि यह फिल्म भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसे एकेडमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसकी जानकारी ट्रेसी एलिस रॉस और लेसली जॉर्डन ने मंगलवार, 8 जनवरी को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की नॉमिनेशन लिस्ट जारी करके दी है। जिसमें राइटिंग विथ फायर’ को भी जगह दी गई है। ‘राइटिंग विथ फायर’ के साथ इन फिल्मों एसेनशन, अटिका, फ्ली और समर ऑफ सोल को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दलित महिलाओं के एक समूह की कहानी दिखाई गई है, कि कैसे वो एक अखबार को सामाजिक दायरे से जोड़े रखने के लिए प्रिंट से डिजिटल में तब्दील करती हैं। 2002 में इस अखबर को ‘निरंतर’ नाम के दिल्ली बेस्ड NGO ने चित्रकूट में शुरू किया था। पहले इसे महिलाओं द्वारा, महिलाओं से जुड़े विषय पर बात करने वाला अखबार माना जाता था। वही इस डॉक्यूमेंट्री को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित ‘राइटिंग विथ फायर’ में दलित महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला भारत का एकमात्र अखबार ‘खबर लहरिया’ के सफलता और चुनौतियों की कहानी को बखूबी ढंग से दर्शाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More