बिहार में ‘खूनी बहार’, चुप क्यों हैं सुशासन बाबू?

0

बिहार में आए दिन अपराध की सनसनीखेज घटनाओं ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या नई सरकार बनने के बाद बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है? सीवान में जहां हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की शुक्रवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं मुगलसराय से बक्सर जा रही चलती ट्रेन में जमकर लूटपाट हुई। विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को गोली मार दी। जिसमें एक जवान की मौके पर मौत गई। वहीं, दूसरा जवान जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।

राज्य के गया जिले में करीब छह दिन पहले गाड़ी ओवरटेक करने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सत्ताधारी जनता दल (यू) की पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर है, जो इस समय पुलिस हिरासत में हैं। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष प्रेम कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में पुन: जंगलराज लौट आया है।

पत्रकार की सरेआम हत्या

बिहार के सीवान में नगर थाने के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे हिन्दुस्तान अखबार के सीवान के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी़।

journalist

अपराधी दो मोटर साइकिल पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। अस्पताल लेने जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

चलती ट्रेन में पुलिसकर्मी की हत्या 

सीवान में पत्रकार की हत्या के बाद बक्सर के चलती ट्रेन में जमकर लूटपाट हुई। विरोध करने पर सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसमें एक जवान की मौके पर मौत गई। वहीं, दूसरा जवान जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है। अपराधियों ने पुलिस के दोनों राइफल भी लूट लिए हैं। घटना शुक्रवार रात की है।

grp

मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर ट्रेन रात ग्यारह बजे के करीब चौसा व पवनी कमरपुर हॉल्ट के बीच जैसे ही पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने ट्रेन पर हमला बोल दिया। छह की संख्या में मौजूद अपराधी पवनी में उतरकर निकलते बने।

उत्तर प्रदेश मुगलसराय जीआरपी के जवान अभिषेक सिंह व नंदलाल यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार का अपने पीएम बनने के ख्वाब के कारण बिहार के काम में उनका मन नहीं लग रहा है।

MLC के बेटे ने युवक को मारी गोली

इन दोनों घटनाओं से पहले गया जिले में करीब छह दिन पहले गाड़ी ओवरटेक करने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सत्ताधारी जनता दल (यू) की पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर है, जो इस समय पुलिस हिरासत में हैं।

Rocky Yadav 600x300

एमएलसी का बेटा रॉकी ने उस युवक की कार स्विफ्ट पर इसलिए गोली चलाई, क्योंकि उस युवक ने एमएलसी के बेटे की कार लैंड रोवर को ओवरटेक कर रहा था। गोली लगने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवक आदित्य गया के एक बड़े कारोबारी का बेटा था। जो गया के एक स्कूल में 12वी का छात्र था।

अपराधियों का बोलबाला

बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष प्रेम कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुशासन की सरकार में और तो और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है। पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। प्रेम कुमार का कहना था कि बिहार में पुन: जंगलराज लौट आया है।

जंगलराज नहीं, महा-जंगलराज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के नेता शाहनवाज हुसैन ने सीवान की घटना पर ट्वीट किया कि राजदेव रंजन निर्भीक होकर लिखने वाले पत्रकार थे। बहुत दुख हुआ सुनकर कि उनकी हत्या कर दी गई। शाहनवाज ने इसके बाद दो ट्वीट और किए, यह जंगल राज नहीं, महा जंगल राज है।

उन्होंने आगे लिखा है कि सीवान के हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या। नीतीश बनारस घूम रहे हैं और बिहार में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More