bday spcial : चूल्हे के पके खाने के शौकीन हैं राजा भईया

0

आज राजा भईया का जन्मदिन है। राजा भईया उर्फ रघुप्रताप सिंह यूपी की राजनीति में जाना माना नाम है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइये आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ बाते।
राजा भैया भदरी रियासत के राजकुमार है
मीडिय़ा के मुताबिक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भदरी रियासत के राजकुमार है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” का जन्म 31 अक्टूबर 1967 को प्रतापगढ़ के कुंडा में हुआ था। इसी क्षेत्र से वे विधायक भी हैं।
also read : भाजपा कल करेगी अपने प्रत्याशियों का एलान
इंडियन मेडिवल हिस्ट्री में ग्रैजुएशन की डिग्री भी ली है
अखिलेश सरकार में मंत्री रहे राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह अपनी कट्टर हिंदू छवि के लिए जाने जाते हैं। राजा भैया के दादा बजरंग बहादुर सिंह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राजा भैया ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रैजुएशन किया है। इसी यूनिवर्सिटी से इन्होंने मिलिट्री साइंस और इंडियन मेडिवल हिस्ट्री में ग्रैजुएशन की डिग्री भी ली है।
also read : सपा ने लखनऊ के लिए उतारा अपना मेयर प्रत्याशी
राजा भईया खाने के शौकिन है
राजा भईया को घर में चूल्हें का बना देशी का खाना ही रास आता है। वो भी मिट्टी का। वैसे राजा भईया के घर में सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें मिट्टी के बर्तन में रखे और पका खाना ही पसंद है। राजा भईया खाने के शौकिन है।
also read : PM गरीबों को देंगे हर महिने 2600 रुपये
स्पेशियली मिट्टी के बर्तन रखे हैं जो मिट्टी के चूल्हे पर चढ़ते हैं
राजा भैया बताते हैं, “हम चाहे कुंडा में बनी बेंती कोठी में रहें या लखनऊ के सरकारी आवास में, हमारा खाना सिर्फ मिट्टी के चूल्हे पर पकता है। मुझे सिर्फ उसी का स्वाद पसंद है। इनके करीबी डॉ. कैलाश नाथ ओझा बताते हैं, “इन्होंने लखनऊ में मिले सरकारी आवास में भी मिट्टी का चूल्हा बनवाया है। रोटी से लेकर दाल-सब्जी तक मिट्टी के चूल्हे पर ही बनती है। राजा भैया नॉनवेज के खास शौकीन हैं। इसके लिए उन्होंने स्पेशियली मिट्टी के बर्तन रखे हैं जो मिट्टी के चूल्हे पर चढ़ते हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More