इतिहास के पन्नों में 27 नवंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।
27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
Also Read : इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर

27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष|
1907 – हरिवंश राय बच्चन, प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1940 – ब्रुस ली – मार्शल आर्ट के महानायक।
27 नवंबर को हुए निधन
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More