इतिहास के पन्नों में 15 नवंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।
15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1920 – जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोड से और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1988 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 – फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001 – अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 – आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 – चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
Also Read : इतिहास के पन्नों में 14 नवंबर

15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1986 – सानिया मिर्ज़ा – प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
1875 – बिरसा मुण्डा, भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता।
15 नवंबर को हुए निधन
2013 – कृपालु महाराज – मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाया था।
1961 – बंकिम मुखर्जी – भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।
1937 – जयशंकर प्रसाद – हिन्दी साहित्यकार
1938 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1982 – विनोबा भावे, सामाजिक कार्यकर्ता।
1996 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More