सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

Nitish Kumar sworn in as Bihar Chief Minister.

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में अपराह्न 4.30 बजे राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अमित शाह पहुंचे, तेजस्वी ने किया बहिष्कार-

राजभवन परिसर के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

इस समारोह में राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यंमत्री तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। बिहार चुनाव में सबसे अधिक सीटों पर विजय हासिल करने वाली पार्टी राजद ने इस समारोह का बहिष्कार किया है।

2020 चुनाव में मिली जीत-

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को बिहार की 243 सीटों में से 125 सीटें मिली थीं, जिसमें भाजपा को 74, जद (यू) को 43, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार-चार सीटें मिली हैं।

सातवीं बार संभाल रहे सत्ता-

नीतीश कुमार बिहार की सातवीं बार कमान संभाल रहे हैं। नीतीश इसके पहले तीन मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक, 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक, 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक, 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक, 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक तथा 27 जुलाई 2017 से अब तक बिहार की कमान संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार : 7वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, जानिए कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव : नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर पर फेंकी गई चप्पल, हुई नारेबाजी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)