तमिलनाडु के एथलीट ने तोड़ा बीते 11 साल का रिकॉर्ड

0

तमिलनाडु के 21 वर्षीय एथलीट धरुन अयासामी ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्‍ट्रीय (national) रिकॉर्ड बनाया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 11 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

रियो ओलिंपिक में भारत 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा रहे अयासामी ने 2007 में ओसाका में बनाए गए जोसफ अब्राहम के राष्ट्रीय रिकॉर्ड 49.51 सेकेंड को तोड़ते हुए 49.45 सेकेंड का समय निकाला। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लिए 400 मीटर बाधा दौड़ में भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) ने 49.45 सेकेंड की ही टाइमिंग निर्धारित की थी।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालीफाई 

पुरुषों की तिहरी कूद स्पर्धा में अरपिंदर सिंह ने 16.61 मीटर की कूद के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया। इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने हेतु एएफआई की सीमा 16.60 मीटर थी।

Also Read : आम आदमी पार्टी के विधायक को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

नहीं टूटा पीटी उषा का रिकॉर्ड

असम की हीमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.37 सेकेंड का समय निकला लेकिन वह 1998 में पीटी उषा द्वारा बनाए गए 23.30 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाईं।

Also Read : फूलपुर और गोरखपुर में भी खिलेगा कमल : योगी

दास इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने से भी चूक गई लेकिन वह महिलाओं की 400 मीटर रेस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

NDTV India

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More