राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए ये देश आया आगे

0

दक्षिण अफ्रीका के हाथों से 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी छीने जाने के बाद चार देशों ने इसकी मेजबानी में रुचि दिखाई है, जिसमें एक नाम आस्ट्रेलिया का भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कोर्पोरेशन (एबीसी) से बातचीत के दौरान राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेम्बर्ग ने यह जानकारी दी।

ग्रेवेम्बर्ग ने कहा कि कनाडा के साथ-साथ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (सीजेएफ) की मेजबानी के लिए ब्रिटेन, मलेशिया और आस्ट्रेलिया ने रुचि दिखाई है। एबीसी को दिए बयान में ग्रेवेम्बर्ग ने कहा, “यह प्रक्रिया का पहला कदम है, जो किसी भी खेल की मेजाबानी के लिए एक साफ और विस्तृत मानदंड दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि खेलों के लिए एक उपयुक्त देश के चुनाव के लिए सीजीएफ की एक टीम दावेदारी पेश करने वाले हर देश के साथ काम करेगी और इनके प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका वित्तीय समस्या में उलझा हुआ है और इस कारण वह अपनी प्रतिबद्धिताओं पर खरा नहीं उतर पाया है। इसीलिए, उससे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का हक छीना गया है।

Also read : हवाई हमले में इस देश ने मार गिराए इतने आतंकी

आस्ट्रेलिया अगले साल गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि देश 2030 के संस्करण की मेजबानी को भी हासिल करने की कोशिश करेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More