मुंबई में इमारत ढही, सात की मौत

0

मुंबई में आज सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने दी।

एक जीर्ण चार मंजिला आवासीय इमारत के मंगलवार सुबह ढहने से करीब सात लोगों की मौत हो गई जबकि इसके मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। घाटकोपर इलाके में सुबह 10.30 बजे ध्वस्त हुई साई दर्शन इमारत के मलबे से करीब 12 घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अन्य लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

बीएमसी आपदा नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीमों के अलावा 14 दमकल, राहत वैन और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

दमकल अधिकारी ने कहा 30 से 40 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य चल रहा है। यह इस मानसून में घर ध्वस्त होने की पहली बड़ी घटना है।

Also read : चीन के निशाने पर डोभाल, कहा डोकलाम के पीछे उनका दिमाग

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ अन्य रिपोटरें में 12 लोगों के मरने की खबर है, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस इमारत में करीब 12 परिवार रहते थे। इसके भूमि तल पर एक निजी अस्पताल चल रहा था। यह इमारत बीएमसी के खतरनाक इमारकों की सूची में शामिल थी।

मुंबई महानगरपालिका बीएमसी के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगदले ने बताया कि घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में ढही इस इमारत के मलबे के नीचे करीब आठ से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि लगभग आठ दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More