बिप्लव देव की ‘शाह- मोदी के दरबार’ में पेशी

0

महाभारत काल में इंटरनेट से लेकर युवाओंं को पान की दुकान खोलने की नसीहत देने वाले अपने सिलसिलेवार बयानों से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सवालिया घेरे में है। अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिप्लब को उनके हालिया विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि देब को मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है।

उपग्रह संचार महाभारत युग में मौजूद था

मालूम हो कि पिछले महीने ही त्रिपुरा में 25 साल की वामपंथी सत्ता को हराकर बीजेपी के बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट और उपग्रह संचार महाभारत युग में मौजूद था।

 पान की दुकान खोलने चाहिए

इसके बाद उन्होंने डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मकैनिकल इंजिनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, बल्कि सिविल इंजीनियरों को जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर काटने के बदले पान की दुकान खोलने चाहिए।

Also Read :  आज बदल जाएगी कैबिनेट, निर्मल सिंह की जगह कविंदर गुप्ता होंगे डिप्टी CM

उन्होंने युवाओं को डेयरी में करियर बनाने और गाय पालने के लिए भी नसीहत दी थी। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता बिप्लब देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं। देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं। मोदी उनसे बात करेंगे।’

बिप्लब के अजब-गजब बोल-

1- ‘भारत वह देश है जहां संजय महाभारत में धृतराष्ट्र को बता रहा था कि युद्ध में क्या हो रहा है। इसका मतलब उस समय भी टेक्नॉलजी थी, इंटरनेट था। उस समय भी यह सब इस देश में था।’

2- ‘जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/ मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था? सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।’

3-‘युवा सरकारी नौकरी के लिए कई वर्षों तक राजनीतिक दलों के पीछे भागते हैं और अपने जीवन के कई अनमोल वर्ष बरबाद कर देते हैं। अगर यही युवा राजनीतिक दलों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेते तो अब तक उनके बैंक में 5 लाख रुपये होते।’

4-‘हर घर में एक गाय होनी चाहिए। यहां दूध 50 रुपए लीटर है। कोई ग्रैजुएट है, नौकरी के लिए 10 साल से घूम रहा है। अगर वह गाय पाल लेता तो अपने आप उसके बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए तैयार हो जाते।’

5- ‘मकैनिकल के बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज जॉइन करनी चाहिए क्योंकि उनके पास प्रबंधन, निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।’

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More