सेना को मिले रहस्यमयी ‘हिममानव’ के सबूत

0

भारतीय सेना ने हिममानव ‘येती’ के मौजूद होने का दावा किया है। इसके सबूत के तौर पर सेना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह पहली बार है जब सबूत के साथ हिममानव को लेकर दावा किया जा रहा है। 

सेना के जन सूचना विभाग की तरफ से इस संबंध में एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट की गई तस्वीरों में बर्फ पर कुछ निशान दिख रहें हैं जिन्हें हिममानव के पैरों के निशान बताय जा रहा है।

सेना ने ट्वीट के अनुसार, ‘पहली बार भारतीय सेना की एक पर्वतारोही टीम ने 09 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच के नाप के पौराणिक हिममानव ‘यति’ के रहस्यमयी पैरों के निशान देखे हैं। इससे पहले इस मायावी हिममानव को केवल मकालू बरुन नेशनल पार्क में ही को देखा गया है।’

क्या होते हैं हिममानव-

हिममानव को दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक माना जाता है। इनसे जुड़ी कहानियां लगभग नौ साल पुरानी हैं। कुछ लोगों ने हिममानव को देखने का दावा भी पेश किया गया है लेकिन इस संबंध में अभी तक सबूत नहीं दिया जा सका है। इनसे जुड़ी कहानियां लगभग सौ साल पुरानी हैं।

क्या है वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की राय-

वैज्ञानिकों का कहना है कि येती एक विशालकाय जीव हैं। इनकी शक्ल और सूरत तो बंदर जैसी होती है लेकिन वह इंसानों की तरह दो पैरों पर चलते हैं।

शोधकर्ताओं की मुताबिक येती मनुष्य नहीं बल्कि ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानि संकर नस्ल के होते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के बीच भी इनको लेकर एक राय नहीं बन पाई है।

यह भी पढ़ें: क्या बदल जाएगी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ?

यह भी पढ़ें: क्या पीएम का ‘मिशन शक्ति’ पर भाषण है आचार संहिता का उल्लंघन?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More