अच्छा, तो इसलिए हमें याद नहीं रहती पूर्व जन्म की बातें

0

मनुष्य जब धरती पर जन्म लेता है तो उसे पिछले जन्म का कुछ भी याद नही रहता। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर बहुत से शोध किये, जिनसे बहुत सी बातें सामने निकलकर आयीं हैं। जिन पर शायद आप यकीन ना करें लेकिन ये बात सत्य है, वैज्ञानिकों के शोध और ग्रंथों के अनुसार, आज हम आपको बताएंगे कि कौन से ऐसे कारण होते हैं, जिनकी वजह से हमें पूर्व जन्म की बातें याद नहीं रहती

2-मृत्यु का भय

अगर पिछले जन्म में हमारी मृत्यु किसी दुखद कारण की वजह से हुई है तो नए जन्म में उसको याद रखने से मनुष्य फिर दुःखी हो जाएगा और लगातार उसके दिमाग में पूर्व जन्म की बातें और अपने करीबियों का दुःख घूमता रहेगा।

2-वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिकों का मानना है की पिछले जन्म की बातों को याद न रख पाने के पीछे ऑसीटॉसिन नामक कैमिकल है। यह कैमिकल गर्भधारण के दौरान ही मां के गर्भ से निकल जाता है, लेकिन अगर यह तत्व मां के गर्भ से ही शिशु के साथ आ जाए तो उसे अपने पिछले जन्म की सभी बातें याद रहती हैं।

Also read : ‘महिला नागा’ साधुओं से जुड़े रोचक तथ्य, जानकर रह जाएंगे दंग

3-अंतिम संस्कार में करते हैं कपाल क्रिया

हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार के समय कपाल क्रिया भी इसलिए की जाती है, शव को मुखाग्नि देने के करीब आधे घंटे बाद जब शव की चमड़ी और मांस का ज्यादातर भाग जल चुका होता है, तब एक बांस में लोटा बांधकर शव के सिर वाले हिस्से में और घी डाला जाता है। जिससे की सिर का कोई हिस्सा जलने से न बचे। इसे कपाल क्रिया कहते हैं. माना जाता है कि अगर सिर या दिमाग का कोई हिस्सा जलने से रह जाए तो इंसान को अगले जन्म में पिछले जन्म की बातें याद रह जाती हैं।

4-प्राकृतिक कारण 

प्रकृति ने मनुष्य का दिमाग भूलने के लिए ही बनाया है। हम अक्सर समय के साथ बीती बातों को भूल जाते हैं, यानी समय के साथ पुरानी बातों को भूलना और नई बातों को सोचना। अक्सर ज़िन्दगी में इंसान के साथ बुरी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें वह भूल कर नई ज़िंदगी की शुरुआत करता हैं। अगर मनुष्य में भूलने की प्रवृति नहीं होगी तो एक नयी शुरुआत करना उसके लिए असंभव होगा, इसलिये पूर्व जन्म की बातें याद रखना भी असंभव होता है।

5-कर्म और आत्मा

हमारे शास्त्रों में भी साफ़ कहा गया है कि कर्मों से ही उसका अगला जन्म सुधरता है। आत्मा के कर्म इंसान को उसके पिछले जन्म की और खींचते हैं। इसलिए अच्छा जीवन जीने वाले के लिये हमेशा यही बात कही जाती है कि जरूर इसने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किए होंगे।

6-किसी विशेष शक्ति के कारण

कुछ लोगों को अपने पूर्वजन्म का बोध हो जाता है। जैसे कि उसका नाम क्या था, कहां रहता था, उसके माता-पिता कौन थे आदि। ऐसा कई बार हुआ है जो कि बहुत कम यह देखा जाता है. लेकिन इसमें भी कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More