यह ग्रुप करेगा देश में बड़ा निवेश

0

फॉर्च्यून 500 कंपनी मायडिया ग्रुप ने भारत में उत्पादन इकाई की स्थापना पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी इस उत्पादन इकाई के लिए पुणे के पास सुपापार्नर इंडस्ट्रियल पार्क-2 में 43 एकड़ भूमि की खरीद करेगी। मायडिया ग्रुप के उपाध्यक्ष एंडी गू ने कंज्यूमर होम अप्लायंसेज और कम्पोनेंट के लिए इस ग्रीनफील्ड उत्पादन इकाई की गुरुवार को घोषणा की। इस संयंत्र में निर्मित उत्पादों के जरिये मायडिया ग्रुप के भारतीय ऑपरेशन के साथ साथ अन्य कंपनियों की भी जरूरतें पूरी होंगी। यह संयंत्र अन्य वितरण स्थानों के लिए मायडिया ग्रुप के लिए निर्यात की भी संभावना तलाशेगा।

AlsoRead; इस कंपनी ने लांच किया अपना पहला नोटबुक ‘हेलियम 14’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को ध्यान में रखते हुए मायडिया ग्रुप ने नई इकाई के लिए 800 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इस उत्पादन इकाई के जरिये पांच साल के दौरान 500 नौकरियां सृजित होने की संभावना है। यह अत्याधुनिक उत्पादन इकाई एक ऐसे आरएंडडी केंद्र से भी संपन्न होगी, जो भारतीय बाजार के लिए उत्पादों का डिजाइन एवं विकास करेगा। नई इकाई द्वारा व्यावसायिक परिचालन 2018 के अंत तक शुरू कर दिए जाने की संभावना है और यह भारतीय बाजार के लिए मायडिया ग्रुप की दीर्घावधि प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मायडिया ग्रुप के उपाध्यक्ष एंडी गू ने कहा, “हम भारत में अपना आधार बढ़ाने के लिए काम शुरू कर वाकई बेहद उत्साहित हैं। भारत हमारी वैश्विक विकास रणनीति में प्रमुख क्षेत्र है और भविष्य में यह एक महत्वपूर्ण उत्पादन हब साबित होगा। हमारा निवेश भारतीय बाजार में मायडिया के भरोसे का उदाहरण है और यह ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। भारत में नया होम अप्लायंसेज उत्पादन संयंत्र हमें अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए भारत में निर्मित उत्पाद मुहैया कराने में सक्षम बनाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More