मुलायम की समधन ने LDA वीसी पर लगाया प्रताड़ना और गहने चोरी का आरोप

0

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की समधन ने एलडीए के वीसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की सास अम्बी बिष्ट ने एलडीए के पीएन सिंह पर गहने चोरी करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी विष्ट एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात रह चुकी हैं। उनके तबादले के बाद एलडीए के वीसी पीएन सिंह ने अम्बी विष्ट के कार्यालय का ताला तुड़वा दिया था। उन्‍होंने वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने गोमतीनगर थाने से 16 जुलाई को मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Also Read :  योगी राज में दलित युवती का रेप कर पत्थर से कूचा चेहरा

आपको बता दें कि योगी सरकार ने  कुछ सप्ताह पहले ही अम्बी बिष्ट से 24 घंटे के अंदर ही जोन 5 का चार्ज वापस ले लिया था। अम्बी नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी के पोस्ट पर जोन 7 में तैनात थीं। अम्बी बिष्ट को नगर निगम के जोनल 5 का चार्ज दिया गया था। लेकिन जब वो जोन 5 के कार्यालय में पहुंचीं तभी उनको नगर निगम के मु्ख्यालय से फोन करके वापस बुला लिया गया। इसके बाद उनकी जगह पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को जोनल अधिकारी 5 का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई की जगह मिली थी तैनाती

अम्बी को जोन 5 के कर निर्धारण अधिकारी रहे संजय ममगांई की जगह पर तैनात किया गया था क्योंकि संजय को नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया था। इससे पहले संजय का तबादला फर्रुखाबाद नगर पालिका में कर दिया गया था लेकिन संजय अपनी तई तैनाती पर नहीं गए और वो यहीं पर कार्यरत थे।

फर्रुखाबाद में तैनात थीं अम्बी

योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अम्बी का एलडीए के उप सचिव के पद से फर्रुखाबाद नगर पालिका में तबादला कर दिया गया था। वह नगर निगम की अधिकारी थीं लेकिन उन्हें काफी समय से एलडीए में तैनाती दी गई थी। फरवरी 2018 में उनका तबादला आदेश संशोधित करके नगर निगम में कर दिया गया था। और वो कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More