फिर अस्वस्थ हुए मुलायम सिंह यादव, SGPGI के इमरजेंसी-2 में किया गया परीक्षण

0

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी-2 में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। बीते करीब दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उन्हें मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद सपा संरक्षक आराम कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव को इस बीच आज दिन में संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी-2 में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

करीब 45 मिनट की जांच के बाद उनको वापस घर भेज दिया गया। मुलायम सिंह यादव का इन दिनों शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप ​होता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव का हाल चाल जानने उनके आवास पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: सदन में सबसे पीछे बैठे दिखे अखिलेश, पहली पंक्ति में मुलायम

यह भी पढ़ें: ‘योगी सरकार को बर्खास्त’ करने की मांग करने वाले सिपाही पर चला चाबुक!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More