मुलायम सिंह के जन्मदिन के लिए दुल्हन की तरह सजी सैफई

0

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम (Mulayam) सिंह यादव आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके लिए सैफई को दुल्हन की तरह सजा गया है। नेता जी के जन्म दिन के लिए उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से संरक्षक शिवपाल यादव ने खास बनाने के लिए कई इंतजाम किये हैं।

पूरी सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया

सैफई को नेता जी के जन्मदिन के मौके पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कों पर रंग बिरंगी झालरें और सड़कों के किनारे लाइटें गई हैं। रास्तों को साफ किया गया है। स्टेडियम की बिल्डिंग भी रंगीन झालरों से सजाई गई है।

महिला पहलवान भी होंगी शामिल

महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए करीब 20 महिला पहलवान सैफई पहुंची चुकी हैं। इस दौरान महिला पहलवान मल्ल कला का प्रदर्शन करेंगी। सैफई में विशाल दंगल का इंतजाम किया गया है। दंगल में भाग लेने के लिए बड़ी तादाद में पहलवान पहुंच चुके हैं।

यह दंगल मुलायम सिंह यादव के गुरु नत्थू सिंह की याद में आयोजित किया जा रहा है। दंगल की शुरुआत सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में 1986 से हुई थी। दरअसल , इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी, लेकिन मुलायम सिंह के राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह का निधन इसी दिन हुआ था इसलिए इस दिन को उनकी याद में हर साल दंगल का आयोजन किया जाता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिए गए खास निर्देश

शिवपाल यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नेता के जन्मदिन के मौके पर गरीबों में फल वितरण कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना करने को कहा गया है। साथ ही नेता जी के जन्मदिन के जश्न के इंतजाम में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

शिवपाल यादव और बेटे आदित्यनाथ सैफई में मौजूद

जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने के लिए शिवपाल यादव और पुत्र आदित्य यादव सैफई में पहले से ही मौजूद हैं। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव सैफई के लिए निकल चुकी हैं।

अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पुत्र अखिलेश यादव ने भी अपने पिता मुलायम सिंह यादव को जन्म दिन की बधाई दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More