Video : बर्फीली वादियों में बेटी Ziva संग स्नोमैन बना रहे MS Dhoni

भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। इन बर्फीली हसीन वादियों का लुत्फ लेने के लिए कैप्टन कूल एमएस धोनी भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे है।

विश्व कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं और वह तभी से अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। धोनी और उनकी बेटी जीव की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।

यहां देखें Video-

बर्फीली वादियों के बीच बने एक होटल में धोनी और जीव बर्फ से मस्ती करते दिख रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी इन दोनों का यह वीडियो फिल्माते हुए कॉमेंट्री कर रही हैं। वीडियो में धोनी और जीवा मिलकर स्नोमैन बना रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B648VBOApmm/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी के ​इस विंटर विकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज एमएस धोनी ऑफिशियल और जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये हसीन वादियां कहां की है।

https://www.instagram.com/p/B65k9wwnT6R/?utm_source=ig_web_copy_link

यह भी पढ़ें: धोनी का टाइम गया, अब पंत ही होंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर : …तो फखर जमान जड़ेंगे दोहरा शतक

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)