धोनी का टाइम गया, अब पंत ही होंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में विराट कोहली को कप्तान और रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे के लिए टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जायेंगे।

हालांकि सभी की नजरें इस बात पर टिकी थी कि महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? जब टीम का ऐलान हुआ तो उसमें धोनी का नाम नहीं था। हालांकि उन्हें ड्रॉप नहीं किया गया बल्कि उन्होंने खुद इस दौरे से आराम मांगा है।

पंत को मिलेंगे ज्यादा मौके-

चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद से जब धोनी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इशारों ही इशारों में जवाब दिया कि अब धोनी का समय जा चुका है क्योंकि अब पंत को ज्यादा मौका मिलने वाला है।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि वेस्टइं​डीज दौरे के लिए धोनी उपलब्ध नहीं है। हमारे पास अगले विश्व कप तक का रोडमैप है। विश्व कप तक ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएंगे। हमने धोनी से बातचीत भी की है।

टीम से दूर धोनी-

विश्व कप के बाद से ही धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हैं। हालांकि अब तक इस पर उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। फिलहाल धोनी अपनी पैरामिलिट्री रेजीमेंट को सर्व करेंगे।

धोनी ने अधिकारियों को साफ किया कि उन्होंने विश्व कप से पहले ही टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट को सर्व करने का फैसला किया था। इसी कारण वह इस दौरे पर नहीं जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी अभी नहीं लेंगे संन्यास, पहले पूरा करेंगे ये काम

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत और जीवा धोनी बने ‘Partners in Crime’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)