योगी राज में प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट : कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया

0

बुलंदशहर में भड़की हिंसा और तनाव में योगी सरकार चौतरफा घिरती नजर आ रही है। बुलंदशहर हिंसा मामले में अभी तक समाजवादी पार्टी के बाण झेल रही योगी सरकार पर अब कांग्रेस भी शामिल हो गई है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है।

पुनिया ने कहा कि बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पुनिया ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। प्रदेश में चारो तरफ अराजकता का माहौल है।

Also Read :  बुलंदशहर हिंसा पर बोले शिवपाल यादव…

प्रदेश के ऐसे हालातों के पीछे भाजपा और संघ जैसे तमाम संगठन जिम्मेदार है। भाजपा और आरएसएस जैसे संगठनों के लोगों को पुलिसवाले हाथ नहीं लगा सकते। आज उत्तर प्रदेश में ऐसे हालातों पर देश के प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। पीएल पुनिया ने बाराबंकी में योगी सरकार की खिंचाई करते हुए जमकर बयानबाजी की। आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और आजम खां पहले ही सरकार को घेर चुके हैं।

Also Read :  बुलंदशहर हिंसा के लिए BJP सरकार जिम्मेदार, कायम हुआ जंगलराज-मायावती

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अराजकता को संरक्षण देने का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और विकास के लिए तरस रहे राज्य में भाजपा ने जंगलराज कायम कर दिया है जिसमें कानून के रखवाले भी महफूज नहीं हैं और बलि चढ़ रहे हैं।

मायावती ने कहा कि भीड़तंत्र के हिंसक और अराजकता के राज को खत्म करने के लिए देश और प्रदेशों में कानून का राज स्थापित करने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए, ताकि देश के संविधान व लोकतंत्र को भीड़तंत्र की बलि चढ़ने से रोका जा सके और भविष्य में ऐसे मामले सामने न आएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More