10 जून को महिलाओं के खातों में आएंगे रुपये, जानिए ‘लाडली बहना योजना’ का कैसे लें लाभ

0

10 जून को महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपये आएंगे… ये रुपये लाडली बहना योजना के अंतर्गत सीधे खातों में भेजे जाएंगे। जिन महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है, उन सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 60 साल से कम और 23 साल से ज्यादा की उम्र की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है।

10 जून को महिलाओं के खातों में आएंगे रुपये

बता दें, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की ओर से लाडली बहना योजना स्कीम चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 10 जून को महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए एक-एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाए। आगे उन्होने कहा कि यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा।

सीएम शिवराज की यह महत्वाकांक्षी योजना 

बता दें कि लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाना है। साथ ही बच्चों और महिलाओं के पोषण को ध्यान में रखते हुए योजना को लागू किया जा रहा है। बहनों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियां भी होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजना में एक करोड़ 25 लाख छह हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण सात जून तक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में आठ जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों की ओर से 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाडली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाडली बहनों की ओर से नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।

लाडली बहना योजना 

लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन है। जो प्रतिमाह खातों में दी जाती है। 23 से 60 वर्ष  की आयु के बीच की विवाहित महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो और 5 एकड़ से कम जमीन होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1 हजार की राशि दी जाएगी। जिन महिलाओं की आय 10 हजार से भी कम है उन्हें  1000 रूपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 की स्वीकृति होगी। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए, इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट यानी mp.gov.in से पीडीएफ डाउनलोड प्रारूप में लाडली बहना योजना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read : 6 जून 1984… जब लाल हो गई थी पंजाब की धरती, 39 साल बाद भी पंजाब नहीं भूला जख्म

Also Read : यूपी में माफियाओं के बुरे दिन शुरू, जेल हो या बाहर माफियाओं में दिख रहा खौफ़

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More