मोनालिसा की ब्लू बिकनी में फोटो हुई वायरल, फैंस ने कमेंट बॉक्स में किया तारीफ

भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन मोनालिसा इनदिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

0

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा इनदिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साँझा की है। इन तस्वीरों में मोनालिसा ब्लू बिकनी पहनकर बोल्ड तस्वीरें शेयर करते नजर आई हैं । मोनालिसा इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है जो थोड़ा मिला है उसके लिए धन्यवाद दे। आपको और ज्यादा मिलेगा। फोटो शेयर करने के बाद मोनालिसा के फैंस ने उनके बोल्ड पोज़ और ख़ूबसूरती की कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ की है।

ब्लू बिकने के साथ एक्ट्रेस ने दो चोटियां बनाई हैं और समंदर किनारे पूल में एक्ट्रेस अपने फैंस पर बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते के थोड़ी देर बाद ही मोनालिसा की फोटो वायरल हो गयी है। वैसे भी मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन है और अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।फोटो में एक्ट्रेस के पीछे नीला समंदर और काले बादल दिखाई पड़ रहे हैं।

बिग बॉस से बटोरी लोकप्रियता:

मोनालिसा के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और बिग बॉस और नजर शो में नजर आई। सबसे ज्यादा मोनालिसा ने इन्ही दो शो से लोकप्रियता बटोरी। खूबसूरती और हॉटनेस की चलते उनके लाखों करोड़ों चाहने वाले है। मोनालिसा ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है। वीडियो को अब कई लोग शेयर कर रहे हैं।मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस है। मोनालिसा उर्फ अंतरा विश्वास भोजपुरी फिल्मों की ऐसी नायिका है जो धूमधड़ाके और शानदार अदायगी के लिए जानी जाती है।

मोनालिसा का बायोग्राफी

मोनालिसा का जन्म 21 अक्टूबर 1990 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बंगाली, कन्नड़, भोजपुरी और तमिल फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई जूलियन डे स्कूल से प्रारम्भ की थी। उसके बाद मोनालिसा ने साउथ पॉइंट से अपनी पढ़ाई पूरी की। और उसके आगे की पढ़ाई आशुतोष कॉलेज में एडमिशन ले लिया। मोनालिसा एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। पढाई पूरी करने के बाद मोनालिसा ने टीवी पर छोटे किरदारों के साथ अपने करियर की शुरुवात की। मोनालिसा के अंकल ने उनको अपना नाम मोनालिसा रखते को बोला, जिसके बाद अंतरा विश्वास की जगह वे मोनालिसा नाम से जानी जाने लगी। इन्हें अंतरा ‘मोनालिसा’ विश्वास भी कहा जाता है। रंगभूमि, बोले शंकर एवं प्रतिज्ञा इनकी प्रसिद्ध फ़िल्में है। मोनालिसा एक उभरती हुई कलाकर है, जिन्होंने अपने करियर में कई फ़िल्में की है। मोनालिसा ने अपने करियर में कुछ बी ग्रेड फ़िल्में भी की है। मोनालिसा की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैकमेल’ है, जिसमें वे अजय देवगन एवं सुनील शेट्टी के साथ नजर आई थी। इसके बाद मोनालिसा कन्नड़ फिल्म ‘जैकपोट’ में नजर आई थी, जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया गया।

 

यह भी पढ़ें: एक ही युवक को दिल दे बैठीं तीन सगी बहनें, घर से एक साथ हुए फरार

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More