मोनालिसा ने जरा सी नोक झोक पर पति को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों से अभिनय की शुरुवात करने वालीं एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी की दुनिया में छाई रहती हैं।मोनालिसा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

0

भोजपुरी फिल्मों से अभिनय की शुरुवात करने वालीं एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी की दुनिया में छाई रहती हैं। यही वजह है कि मोनालिसा का यह कारवां भोजपुरी फिल्म जगत से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक जा पहुंचा है। मोनालिसा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह अपने फैंस के साथ अपने नए पिक्चर और वीडियोज शेयर करती  रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा ने अपने ऑफिसीयल इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जो मोनालिसा का वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में मोनालिसा एक लड़की को थप्पड़ मरने के लिए हांथ उठाती है तब तक बीच में उनके पति विक्रांत सिंह उनका हांथ पकड़ लेते हैं। आइये आपको दिखाते हैं कि आगे वीडियो में क्या होता है।

मोनालिसा के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है, ‘अच्छा बच्चू, ये तुझे बचाएगा’। इस पर उनके फैंस खूब फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि, इसलिए कहते हैं लड़कियों और बीवियों से पंगा नहीं लेते हैं वर्ना दंगा हो जाता है। वही दूसरे फैंस ने लिखा कि , मत मारो भाई को और अन्य लोगों ने लॉफिंग इमोजी भेजी है।

मोनालिसा ने इस तरह हासिल की कामयाबी:

संघर्ष करते-करते मोनालिसा को 1997 में  हिंदी फिल्म जयते में काम मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने तमाम छोटे रोल किया। मोनालिसा ने तमाम भाषाओं में काम किया। लेकिन उन्हें  असली पहचान भोजपुरी फिल्म से मिली। मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म “कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के” थी। इसी फिल्म से वो आगे बढ़ती गयी और आज वो करोड़ो की संपत्ति की मालिकिन हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर और वीडियो सांझा करती रहती हैं जो शेयर करते ही वायरल हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: जड़ेजा की वजह से पूरी तरह खत्म हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर, बना था ‘मैन ऑफ द मैच’

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More