मिर्जापुर : BJP सहयोगी सुभासपा ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन

0

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मिर्जापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। सुभासपा ने कहा ​है कि जो भाजपा को हराएगा उसी को वह समर्थन देंगे।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। भाजपा के साथ तालमेल नहीं बन पाने पर सुभासपा ने कांग्रेस उम्मीदवार ​ललितेश पति त्रिपाठी को अपना समर्थन दिया है।

सुभासपा ने की कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा-

भरुहना स्थित कांग्रेस कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष पांडेय ने कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की।

इस दौरान संतोष पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य है जो भाजपा को हराएगा उसे उनकी पार्टी समर्थन करेगी। वहीं कांग्रेस नेता राजेश ​पति त्रिपाठी ने कहा कि खुद टेलीफोन कर सुभासपा के नेता संतोष पांडेय ने कहा कि उनके अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर ने दिया इस्तीफा, BJP पर लगाया ये आरोप!

यह भी पढ़ें: राजभर ने BJP से बनाई दूरी, जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More