#MeToo यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे NSUI अध्यक्ष का इस्तीफा

#MeToo मूवमेंट ने भारत में जंगल में फैली आग की तरह रफ्तार पकड़ी है। एक अरसे बाद महिलाएं अपनी आपबीती दुनिया के सामने रख रही हैं। कई नेता, अभिनेता, पत्रकार इस मामले में फंसते आ रहे हैं। इस बीच यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार भी कर लिया है। फिरोज पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगा था। पार्टी की आंतरिक कमिटी ने इसकी जांच की थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया गया है कि क्या इसी आरोप के कारण फिरोज को हटना पड़ा है।

कुछ महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे

फिरोज खान पर बीते दिनों ही एक ओपन लेटर के जरिए यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। गुंजा कपूर के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा गया था, जिसमें NSUI प्रेसिडेंट फिरोज खान, सोशल मीडिया टीम के हिस्सा चिराग पटनायक के ऊपर कुछ महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

लगभग अब 4 महीने बाद अपना पद छोड़ा है

पत्र के अनुसार, चिराग के बारे में महिला ने सोशल मीडिया टीम की हेड दिव्या स्पंदना को भी बताया था। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Also Read :  हत्यारे रामपाल को ‘उम्रकैद’

फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। फिरोज खान के खिलाफ ये मामला जून के महीने में सामने आया था, लेकिन उन्होंने लगभग अब 4 महीने बाद अपना पद छोड़ा है।

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष अकबर का इस्तीफा मांग रहा है

बता दें कि मीटू कैंपेन के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष अकबर का इस्तीफा मांग रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी खुल तौर पर #MeToo कैंपेन का समर्थन कर चुके हैं। राहुल ने इसके पक्ष में ट्वीट करते हुए कहा था कि “अब वक्त आ गया है कि सभी लोग महिलाओं के साथ इज्जत और सम्मान के साथ पेश आना सीख लें, मुझे खुशी है कि जो ऐसा नहीं कर रहे हैं उनके लिए दायरा खत्म होता जा रहा है, सच्चाई को जोर से और स्पष्ट शब्दों में कहा जाना चाहिए ताकि बदलाव लाया जा सके। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

IPL कमेंट्री में फिसली हरभजन की ज़ुबान, जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी से विवाद

IPL 2025 के एक मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

Topics

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामलें में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद...

Related Articles

Popular Categories