मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन जगहों पर पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड

ठंड

उत्तर प्रदेश में अभी ठंड का प्रकोप देखने को नहीं मिला था। मौसम विभाग के जानकारी  अनुसार प्रदेश में ठंड  अपना तेवर दिखाने वाला है। अभी तक लोग शुरुवाती ठंड का मजा ले रहे थे। परन्तु अब गलन बढ़ने वाली है, जिसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी। उसके बाद धीरे-धीरे पूर्वी यूपी के जिलों में भी ठंड  का कहर देखने को मिलेगा।

18 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड :

मौसम विभाग के द्वारा जारी किये गए ताजा  रिपोर्ट अनुसार 18 दिसंबर से शीतलहर की शुरुवात हो जाएगी। पुरे उत्तर प्रदेश में नहीं लेकिन पश्चिमी यूपी में इसका कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी को सचेत रहने का सलाह दिया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है की आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, कम होने की कोई सभांवना नहीं है।

रात में होगा तापमान कम:

18 दिसम्बर से सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मेरठ और बागपत में शीतलहर चलने की संभावना है। 19 दिसंबर को शीतलहर  का प्रकोप  मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़ और बुलंदशहर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती रहेगी। पक्षमी यूपी में ठंड का कहर जारी है। कल रात तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कल रात मुजफ्फरपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई तो वही मेरठ में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की जताई आशंका:

पूर्वी यूपी में शीतलहर के प्रकोप की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। मौसम खुलते ही सर्दी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का कहना है की सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। दिन में कोहरे का परत हट कर हल्की धुप खिल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल इस दिन करेंगे भारतीय लड़की से शादी, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)