ग्लेन मैक्सवेल इस दिन करेंगे भारतीय लड़की से शादी, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द भारत के दामाद बनेंगे। इस बात का खुलासा ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमनकर चुकी हैं।

0

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द भारत के दामाद बनेंगे। इस बात का खुलासा ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमनकर चुकी हैं। मैक्सवेल और विनी अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ग्लेन मैक्सवेल IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के लाजवाब क्रिकेटर भी है। मैक्सवेल ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार सगाई की थी।

मैक्सवेल ने भारतीय रिवाज अनुसार की सगाई:

पिछले साल मार्च में मैक्सवेल ने पूरी भारतीय परंपरा के साथ विनी रमन के साथ सगाई किया था। तभी सोशल मीडिया पर दोनों के सगाई की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। विनी मैक्सवेल के साथ इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें सांझा कर चुकी है। 2019 में मैक्सवेल मानसिक तौर पर ठीक न होने के वजह से क्रिकेट से दूर हो गए थे। मैक्सवेल ने बताया था कि उस बुरे दौर से विनी ने ही उनको बाहर निकाला था।

जल्द ही बनेंगे भारतीय दामाद:

खबर है की जल्दी ही मैक्सवेल और विनी शादी करने वाले है। वो दोनों एक दूसरे को 2017 से डेट कर रहे है। मैक्सवेल जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाडी बन जाएंगे जो भारतीय लड़की से शादी करेंगे। आपको बता दे की इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शान टेट ने मासूम सिंघा से शादी किया था।

 

यह भी पढ़ें: नए कप्तान रोहित शर्मा बदल सकते हैं इन खिलाडियों का भाग्य! कोहली के कप्तानी में इनके करियर पर लगा प्रश्नचिन्ह

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More