लॉकडाउन में रातों रात स्टार बनी थी बिग बॉस की मनीषा रानी, आर्केस्ट्रा में कर चुकी हैं डांस

0

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ सबसे ज्यादा विवादित शो बनता जा रहा है। इस शो की चर्चित कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी को जब से सलमान खान ने डांट लगाई है, तब से मनीषा सोशल मीडिया पर ट्रेंड  कर रही हैं। लोग मनीषा रानी को सपोर्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी हमेशा एल्विश और अभिषेक संग अपनी दोस्ती और पूजा भट्ट समेत बाकी घरवालों के साथ अपनी लड़ाई को लेकर छाई रहती हैं। क्या आप जानते हैं ये मनीषा रानी लॉकडाउन में  राताें रात स्टार बन गई थी। अगर नहीं, तो चलिए बताते हैं कि कैसे मनीषा रानी बिग बॉस तक पहुंची।

बचपन में मॉम-डैड हो गए थे अलग

5 सितंबर 1997 को बिहार के मुंगेर में जन्मीं मनीषा रानी जब छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनके पिता और बाकी भाई-बहन को छोड़ सिर्फ मनीषा ही हैं, जो अपनी मां के साथ जुड़ी हुई हैं। मनीषा की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। वह छुप-छुपकर डांस एकेडमी में डांस सीखा करती थीं। उनके घर का माहौल सख्त था, इसलिए वह किसी को ये बता नहीं सकती थीं कि उनका क्या सपना है।

डांस के लिए छोड़ दिया था घर

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में मनीषा ने खुलासा किया था कि पिता उनके डांस के सपने के लिए राजी नहीं थे। इसलिए उन्हें मजबूरी में अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था। वह अपने पिता के लिए चिट्ठी लिखकर घर से अपनी दोस्त के साथ भागकर कोलकाता चली गई थीं। कोलकाता में मनीषा रानी ने बहुत स्ट्रगल किया। वह वहां पैसों के लिए छोटे-मोटे काम करती थीं। यही नहीं, उन्होंने वेटरस तक का काम भी किया है।

मनीषा आर्केस्ट्रा में कर चुकी हैं डांस

एक बार मनीषा रानी ने बिग बॉस में बताया था कि वह बिहार में आर्केस्ट्रा में भी डांस कर चुकी हैं। दरअसल, मनीषा को रूम के किराये के लिए 10-15 दिन के लिए कोलकाता से बिहार जाकर आर्केस्ट्रा में काम करना पड़ा था, लेकिन वह इससे इतना तंग आ चुकी थीं कि उन्होंने तय समय से पहले ही वहां से निकलने का सोचा। जब मनीषा ने आर्केस्ट्रा के ऑर्गनाइजर्स से पैसा मांगा और वहां से जाने के लिए कहा था, उन लोगों ने सोशल मीडिया स्टार को पहले रोका और फिर बिना पैसे के जाने की शर्त पर उन्हें वहां से आजाद किया। ये उनके लिए एक बुरा एक्सपीरियंस था।

लॉकडाउन में टिकटॉक से बनी थी स्टार

मनीषा रानी स्टार लॉकडाउन के समय बनी थी। मनीषा रानी ने लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर वीडियोज बनाना शुरू किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। इसके बाद वह सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। इंटरनेट पर उनके मजेदार रील्स काफी पसंद किए जाते हैं।

Manisha Rani News in Hindi, Breaking News on Manisha Rani, Photos, Videos - Prabhat Khabar

रील्स देखकर सलमान खान ने चुना था

मनीषा रानी के फनी वीडियोज की वजह से ही मनीषा को बतौर एंटरटेनर बिग बॉस के लिए चुना गया। सलमान खान ने मनीषा रानी के रील्स देखे थे, जो उन्हें पसंद आए थे। बिग बॉस में मनीषा रानी के आने के बाद लोग उन्हें और भी ज्यादा जानने लगे हैं। फिलहाल बिग बॉस हाउस में मनीषा रानी इन दिनों सलमान खान की डांट-फटकार खा रही है। बीते वीकेंड का वार में मनीषा रानी को सलमान खान ने बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। सलमान ने कहा था कि मनीषा घर में आग लगाती हैं। बेबीका के लिए अपशब्द बोलने वाले एल्विश को न चुप कराने के लिए भी मनीषा को फटकार लगाई गई थी। यही नहीं, जब एल्विश रो रहे थे और उस वक्त उन्हें चुप कराने गईं मनीषा को सलमान ने कहा था कि वह इरिटेट न करें।

 

Also Read : अब तिरुपति के लड्डुओं में नहीं पड़ेगा नंदिनी घी, जानिए क्या है नंदिनी घी का मामला

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More