11 साल छोटे बॉयफ्रेंड से मलाइका का ब्रेकअप ? पोस्ट में किया खुलासा …

0

बीते कुछ समय पहले से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बीच झगड़े की खबर सामने आ रही है। इससे पहले भी आई ब्रेकअप के खबरें आफवाह साबित हुई थी, इन आफवाहों के बाद को डिनर डेट इंजॉय करते हुए देखा गया था। यानी दोनों ने बिना कुछ बोले ही इन अफवाहों का खंडन किया था। लेकिन इस बार तो मलाइका ने ही एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करने के साथ ही जिसकी लाइन ब्रेकअप होने का इशारा कर रही है । ऐसे बॉलीवुड की दुनिया में ब्रेकअप की खबरें तेज हो गयी है। तो आइए जानते है क्या है मलाइका की सोशल मीडिया पोस्ट का क्या है मतलब ….

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म से एक पोस्ट साझा कि है जिसमें लिखा है कि, ‘एक महिला इस बात का रिफ्लेक्शन बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा बिहेव करते हैं। अगर आपको उसका बिहेवियर पसंद नहीं आ रहा है तो ये देखें कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।’

also read : कल या परसों जानिए कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी ? जानें पूजा का मुहूर्त और विधि 

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने कपूर फैमली को किया अनफॉलो

दरअसल, बीते लम्बे समय से आ रही ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें ज्यादा उड़ रही हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो भी साझा किया था, इस वीडियो में उनके स्वेटशर्ट पर ‘Lets fall apart’ लिखा हुआ है। इस वीडियो के बाद से भी फैंस कपल के अलग होने के कयास लगा रहे हैं।

कुशा कपिला को डेट कर रहे है अर्जुन कपूर

हाल में ही अर्जुन कपूर और कुशा कपिला को करण जौहर के घर पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयर होने के कयास लगाए जा रहे है । हालांकि, कुशा ने अपने ब्रॉडकास्ट पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘उन्हें रोज ऐसी बकवास सुनने के लिए मिलती हैं। कुशा और जोरावर का हाल ही में शादी के 6 साल बाद तलाक हुआ है।’

also read : भारत में आज लांच नहीं होगा Free Fire India, जानिए क्या वजह ? 

रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ट्रोल होती रही मलाइका

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से रिश्ते को लेकर आए दिन ट्रोल होती रहती थी। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच 11 साल के अंतर को लेकर अक्सर वे ट्रोलर्स के निशाने पर रही है । यही कारण है कि कपल को अक्सर टारगेट किया जाता था। मलाइका और अर्जुन के ढेर सारे कॉमन फ्रेंड्स हैं। इस वजह से दोनों की बातचीत बढ़ती गई।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More