तबाही लेकर पहुंचा Nisarga, तेज हवाओं के साथ हाई टाइड

0

तूफान निसर्ग ने दस्तक दे दी है। तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। अलीबाग और रत्नागिरी में तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है।

निसर्ग चक्रवात के मद्देनजर मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। निसर्ग चक्रवात के मद्देनजर कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

मुंबई में धारा 144 लागू-

मुंबई में तूफान से निपटने और जान माल के नुकसान को रोकने के लिए पक्के इंतजाम किए गए हैं। मुंबई में धारा 144 लगाई गई है। चक्रवात निसर्ग के चलते मुंबई के रानीबाग चिड़ियाघर में जानवरों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया।

पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट-गार्ड, होम-गार्ड और अन्य सभी आपातकालीन सेवाएं चक्रवात के मद्देनजर अलर्ट पर होने के साथ ही पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर घरेलू उड़ान परिचालन को कम कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: तबाही मचाने को तैयार चक्रवात ‘निसर्ग’, इस तरह हुआ नामकरण

यह भी पढ़ें: अलर्ट! पहुंचने वाला है चक्रवात ‘निसर्ग’, सामना करने को तैयार महाराष्ट्र!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More